सीएसके ने बेन स्टोक्स को किया रिलीज, अब ढूंढना होगा नया विकल्प

सीएसके ने बेन स्टोक्स को किया रिलीज, अब ढूंढना होगा नया विकल्प
सीएसके ने बेन स्टोक्स को किया रिलीज, अब ढूंढना होगा नया विकल्प

नई दिल्ली, एजेंसी। आईपीएल 2024 के 17वें एडिशन के लिए सीएसके ने बेन स्टोक्स को भले ही रिलीज कर दिया, लेकिन इसका कोई विकल्प ढूंढना होगा। बता दें कि आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। नीलामी के लिए 1166 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पर सभी की नजरें रहेंगी। जिनके पर्स में 31.4 करोड़ है। सीएसके ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को रिलीज कर दिया है। जिसे सीएसके ने साल 2023 के ऑक्शन में 16 125 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। सीएसके की टीम ऑक्शन में बेन स्टोक्स का विकल्प ढूढने उतरेगी। टीम इंडिया के पूर्व
क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि सीएसके की टीम बेन स्टोक्स की जगह ऑक्शन में न्यूजीलैंड के उभरते ऑलराउंडर रचिन रवींद्र या डेरिल मिचेल पर दांव खेल सकती है। आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘उन्हें ऑलराउंडर की जरूरत है, शायद बेन स्टोक्स की जगह रचिन रवींद्र हो सकते हैं, या शायद सीएसके डेरिल मिचेल पर दावं लगा सकती है। उन्हें स्पिनर की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास रवींद्र जडेजा, प्रशांत सोलंकी, मोइन अली और मिचेल सैंटनर हैं। ये खिलाड़ी स्पिन की भूमिका निभा सकते हैं। इन दिनों कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे आकाश चोपड़ा ने कहा कि सीएसके को अंबाती रायडू के विकल्प की भी जरूरत है। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर का कहना है कि रायडू की जगह सीएसके मनीष पांडे या करुण नायर को अपने साथ जोड़ सकती है। बकौल चोपड़ा,’ बैटिंग डिपार्टमेंट में सीएसके को अभी एक भारतीय बल्लेबाज की जरूरत है। जो अंबाती रायडू की जगह ले सके। ऐसे में मनीष पांडे या करुण नायर सीएसके में रायडू की कमी को पूरा कर सकते हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके पास भरने के लिए 77 स्लॉट हैं। इसमें से 30 स्लॉट विदेशी प्लेयर्स के लिए हो सकते हैं।