राशिफल 28 नवम्बर 2023

राशिफल 28 नवम्बर 2023
राशिफल 28 नवम्बर 2023

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोथ, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि प्रतिपदा, मंगलवार, रोहिणी नक्षत्रे, सिद्ध योगे, कौलव करणे, वृष की चंद्रमा, कार्तिक परायण द्विपुस्कर योग, सूती स्नान, रोगी स्नान मुहूत तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।

आज जन्म लिए बालक का फल……..
आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, शिक्षक, शिक्षाविद् शापाहू, पंडित, विद्वान, साधु महात्मा, योगीभोगी, मठाधीश तथा मठ मंदिर का मालिक तथा दानीमानी, पुजारी तथा गुरु, राजगुरु, लेक्चरार, प्रोफेसर तथा प्रिंसपल, शासक, प्रशासक, उद्योगपति तथा दानी मानी, स्वाभिमानी, स्वतंत्रता प्रिय एवं राजनेता, पार्टी संगठक होगा।

मेष :- सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, सार्थक योग बनेंगे, अधिकारियों से संतोष बनेगा, ध्यान रखें।

वृष :- अधिकारियों का समर्थन बना रहेगा, आशानुकूल सफलता का हर्ष बनेगा।

मिथुन :- अधिकारियों के तनाव व क्रोध से बचिए, कहीं आरोप-प्रत्यारोक कष्टकारक होगा।

कर्क :- अशुद्ध गोचर में रहने से विशेष कार्य स्थिगित रखें, व्यवसाय में हानि की संभावना है।

सिंह :- व्यावसायिक गति अनुकूल योजनाएं फलीभूत होगी, सफलता के साधन बनेंगें।

कन्या :- भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े हुए कार्य बनेंगे तथा धन का लाभ होवेगा।

तुला :- अशुद्ध गोचर रहने से कार्य स्थिगित रखें तथा धोखे से बचकर चलेंगे, ध्यान दें।

वृश्चिक :-पराक्रम तथा मनोबल उत्साह वर्धक होगा, चिंताएं कम होने से खुशी निर्मित होगी।
धनु :- दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, योजनाएं फलीभूत होंगी, रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मकर :- नवीन चेतना फलप्रद होने के आसार बनेंगे, पाह्न वर्ग से हर्ष व उल्लास निर्मित होगा।
कुम्भ :- भाग्य का सितारा प्रबल होगा, आर्थिक योजना पूर्ण होने के आसार बनेंगे, ध्यान रखें।
मीन :- व्यर्थ धन का व्यय मानसिक बैचेनी मन उद्विघ्नत रहेगा, आप कार्य में व्यस्त रहेंगे।