Breaking
Wed. May 22nd, 2024

नीदरलैंड का चुनाव जीते इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स

By MPHE Nov 24, 2023
नीदरलैंड का चुनाव जीते इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स
नीदरलैंड का चुनाव जीते इस्लाम विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स

पाक को आतंकी देश कहा था; कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर भारत का समर्थन किया

नई दिल्ली, एजेंसी। नीदरलैंड में फ्रीडम पार्टी के इस्लाम-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने आम चुनाव में जीत हासिल कर ली है। वो देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। क्वष्ट ने बताया कि एग्जिट पोल के मुताबिक वाइल्डर्स की पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली है। गीर्ट वाइल्डर्स ने कहा कि पार्टी को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, हम शासन जरूर करेंगे। वक्ष्ट के मुताबिक, नीदरलैंड में सरकार बनाने के लिए गीर्ट को गठबंधन की जरूरत होगी। इसमें शामिल होने के लिए उन्हें दूसरी पार्टियों को मनाना पड़ेगा। नीदरलैंड्स की संसद में 150 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए फीडम पार्टी को 76 सांसदों का समर्थन चाहिए।

नूपुर शर्मा के पैगंबर विरोधी बयान पर तारीफ की थी : धुर दक्षिणपंथी पॉलिसी की वजह से चुनाव से पहले नीदरलैंड की 3 बड़ी पार्टियों ने सरकार बनाने के लिए गीर्ट का साथ देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब उनका ये फैसला बदल सकता है। गीर्ट वाइल्डर्स उन चंद लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए नूपुर शर्मा के बयान पर उनका बचाव किया था। वाइल्डर्स ने कहा था कि नुपुर को पैगंबर मोहम्मद के बारे में सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने एक ट्वीट कर नुपुर के बयान का पुरजोर समर्थन किया था। गीर्ट ने नूपुर को हीरो बताया था। गीर्ट ने आगे कहा था- नूपुर शर्मा पर दुनिया को गर्व होना चाहिए। उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए। भारत एक हिंदू देश है और भारत सरकार को इस्लामी नफरत के खिलाफ हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए।

वाइल्डर्स ने कहा था- भारत सरकार के नेतृत्व में तरक्की करेगा कश्मीर: इसके अलावा वाइल्डर्स ने कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने पर भी भारत सरकार का समर्थन किया था। वाइल्डर्स ने कहा था- भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जबकि पाकिस्तान में आतंक का राज है। आर्टिकल 370 को हटाना सही फैसला है और दुनिया को इसका समर्थन करना चाहिए। ये भारत का आंतरिक मसला है। हमें कश्मीर के घर वापसी पर स्वागत करना चाहिए। भारत के नेतृत्व में वहां के लोगों का बेहतर विकास होगा।

By MPHE

Senior Editor

Related Post