Breaking
Fri. May 3rd, 2024

‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी, शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता

By MPHE Nov 21, 2023
‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी, शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता
‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी, शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता इस फिल्म में एक बार फिर बाजीराव सिंघम के रूप में एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपनी पॉपुलर फ्रेंजाइजी फिल्म ‘सिंघम 3’ से धीरे-धीरे स्टार्स के लुक रिवील कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म से करीना कपूर का लुक रिवील किया गया था। वहीं, आज मेकर्स ने अजय देवगन का दमदार पोस्टर जारी कर दिया है।

शेर की तरह दहाड़ते दिखे अभिनेता
‘सिंघम अगेन’ के पोस्टर की बात करें तो रोहित शेट्टी ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का पोस्टर साझा किया है। इस नए पोस्टर में अभिनेता शेर की तरह दहाड़ते नजर आ रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में अजय देवगन के साथ शेर की तस्वीर भी नजर आ रही है। रोहित शेट्टी ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही। सबका पसंदीदा पुलिसकर्मी, बाजीराव सिंघम वापस आ गया है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post