Breaking
Wed. May 15th, 2024

मान गए कमलेश : नहीं लड़ेंगे चुनाव शिवराज ने दिया आश्वासन

By MPHE Nov 1, 2023
मान गए कमलेश : नहीं लड़ेंगे चुनाव शिवराज ने दिया आश्वासन
मान गए कमलेश : नहीं लड़ेंगे चुनाव शिवराज ने दिया आश्वासन

जबलपुर ( सिटी डेस्क )। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का इरादा त्याग दिया। बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले नाराज नेताओं में शामिल नहीं किए जाने से रूष्ट होकर उन्होंने उत्तर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते हुए कहा था कि भाजपा ने चुनाव चिन्ह नहीं दिया तो वे निर्दलीय लड़ेंगे और ये कोई स्टंट नहीं है। उनके ऐलान कर बाद भाजपा में चिंता थी। धीरज पटेरिया को बगावत से रोकने के बाद कमलेश समस्या बन गए थे। लेकिन आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से डुमना हवाई अड्डे पर मिलने के बाद उनके चुनाव मैदान से हटने की खबर आ गई। दांव किया जा रहा है कि उनको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने किया है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post