अभिलाष पांडे जबलपुर उत्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी बने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं

अभिलाष पांडे जबलपुर उत्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी बने  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं
अभिलाष पांडे जबलपुर उत्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी बने  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के करीबी माने जाते हैं

जबलपुर (सिटी डेस्क )। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने उत्तर विधानसभा सीट से भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे को उम्मीदवार बनाया है।वे पश्चिम सीट से दावेदार थे लेकिन वहां से सांसद राकेश सिंह को पार्टी ने उतार दिया। अभिलाष को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का करीबी माना जाता है। इस सीट से पूर्व मंत्री शरद जैन , प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष शरद अग्रवाल , भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन आदि दावेदार थे। शरद जैन 2018 में 600 मतों हार गए थे।