MP Election 2023: कमलनाथ का तंज, बोले- भाजपा में अब वो नाखुश होते हैं जिन्हें टिकट मिल रही है

MP Election 2023: कमलनाथ का तंज, बोले- भाजपा में अब वो नाखुश होते हैं जिन्हें टिकट मिल रही है
MP Election 2023: कमलनाथ का तंज, बोले- भाजपा में अब वो नाखुश होते हैं जिन्हें टिकट मिल रही है

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के चलते मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस का एक दूसरे पर हमला तेज होता जा रहा है आज (शनिवार) पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा एकाधिकारिता की शिकार हो गयी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसा है। कमलनाथ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी में समय बदलता जा रहा है पहले यहां वह लोग ना खुश होते थे जिन्हें टिकट नहीं मिलता था लेकिन अब वह लोग ना खुश हो रहे हैं जिन्हें पार्टी टिकट दे रही है। कमलनाथ ने ट्वीट कर चुनावी चुटकी लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा है उन्होंने ट्वीट किया कि अब भाजपा एक दल के रूप में शेष नहीं रही है। प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों तक को ये नहीं पता है कि कल को चुनावी लिस्ट में किसका नाम आएगा। भाजपा की सभी कमेटियाँ दिखाने को कितनी भी बैठकें कर लें पर निर्णय लेने की हैसियत में नहीं हैं। भाजपा में पहले वो नाराज़-नाख़ुश होते थे जिनको टिकट नहीं मिलता था या जिन्हें कोई पद नहीं मिलता था, लेकिन अब वो नाराज़-नाख़ुश हो रहे हैं जिन्हें टिकट मिल रहा है और जो पदों पर होते हुए भी अधिकारहीन हैं। अब जब भाजपा की राजनीतिक गणित ‘एक-दो’ से आगे किसी और को गिनती ही नहीं है तो ये दिन तो भाजपा को एक-न-एक दिन देखना ही था।भाजपा के नेताओं के बाहरी आवरण भले चमकते हुए दिखाई दे रहे हों पर सच ये है कि भाजपाइयों के मन अंदर से बुझे हुए हैं। भाजपा एकाधिकारिता की शिकार हो गयी है।