Breaking
Sun. May 19th, 2024

महापौर अन्नू के बाद डाॅ. आलोक चन्सोरिया ने भी कांग्रेस छोड़ दी

By MPHE Mar 9, 2024
महापौर अन्नू के बाद डाॅ. आलोक चन्सोरिया ने भी कांग्रेस छोड़ दी
महापौर अन्नू के बाद डाॅ. आलोक चन्सोरिया ने भी कांग्रेस छोड़ दी

नीतियों से भटकने का लगाया आरोप : लोकसभा चुनाव पूर्व पार्टी को बड़ा धक्का

जबलपुर ( हिन्दी एक्सप्रेस)। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के भाजपा में आने के झटके से कांग्रेस उबर भी नहीँ पाई थी कि उसके वरिष्ट नेता डाॅ. आलोक चन्सोरिया ने भी आज भाजपा की सदस्यता ले ली। उल्लेखनीय है डाॅ. चन्सोरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के निकटस्थ माने जाते हैं। इसीलिए आज जब श्री पचौरी भाजपा में आए तो आलोक ने भी उनका अनुसरण किया। अतीत में वे कांग्रेस की टिकिट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

डाॅ. चन्सोरिया स्थानीय एक निजी महाविद्यालय में प्राध्यापक रहने के साथ ही कांग्रेस में प्रादेशिक और राष्ट्रीय पदों पर रहे। स्थानीय कैंट विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में उनका काफी प्रभाव रहा। उनके भाजपा में आने से इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जबरदस्त धक्का लगा है।

जबलपुर में कांग्रेसजनों ने महापौर अन्नू के भाजपा में जाने पर उनका जबरदस्त विरोध किया था। देखना यह है कि डाॅ. चन्सोरिया द्वारा कांग्रेस छोड़ने पर उनकी प्रतिक्रिया क्या होती है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post