Breaking
Mon. May 6th, 2024

धोनी आईपीएल सत्र तक पूरी तरह फिट होगे : विश्वनाथन

By MPHE Dec 25, 2023
धोनी आईपीएल सत्र तक पूरी तरह फिट होगे : विश्वनाथन
धोनी आईपीएल सत्र तक पूरी तरह फिट होगे : विश्वनाथन

नई दिल्ली, एजेंसी। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा है कि कसान महेंद्र सिंह धोनी अपनी घुटने की चोट से उबर गये हैं और उम्मीद है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2024 सत्र में खेलेंगे। विश्वनाथन के अनुसार धोनी के घुटने की सर्जरी सफल रही है और अब वह पूरी तरह से फिट हैं। अभी वह रहैबिलिटेशन और प्रशिक्षण सत्र से गुजर रहे हैं और हमें उम्मीह है कि आईपीएल सत्र तक वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। आईपीएल 2024 में धोनी के खेलने को लेकर प्रशंसकों के मन में कई आशंकाएं हैं क्योंकि उन्होंने सत्र घुटने की चोट के बाद भी खेला था। तब जीत के साथ सत्र समाप्त होने के बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई थी जो पूरी तरह से सफल रही। पिछले सत्र में धोनी ने मैच के बाद कहा था कि यदि आप हातातों के अनुसार देखें तो संन्यास की घोषणा करने का यह सबसे अच्छा समय है और मेरे लिए यह कहना आसान बात है कि संन्यास ले लो पर सबसे कठिन काम 9 महीने तक कड़ी मेहनत करना और एक और आईपीएल सत्र खेलने की कोशिश करना है। इसके लिए शरीर को भी देखना होगा। साथ ही कहा था कि सीएसके प्रशंसकों से मुझे जितना प्यार मिला है, उसे देखते हुए खेलना उनके लिए एक और सत्र खेलना एक उपहार की तर होगा। जिस तरह से उन्होंने अपना प्यार और भावना दिखाई है, यह कुछ ऐसा है जो मुझे उनके लिए करने की जरूरत है। धोनी ने साल 2023 में 12 पारियों में 104 रन बनाए। ये रन उन्होंने 26 की औसत और 182 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से बनाए। इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 32 रन रहा था। धोनी 250 आईपीएल मैचों में 38.79 की औसत और 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 5,082 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक और 84 * का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह आईपीएल इतिहास में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। बहरहाल, दुबई में हाल ही में आयोजित मिनी-नीलामी पर विश्वनाथन ने कहा कि टीम भाग्यशाली थी कि उसने योजना के अनुसार सभी आधारों को कवर कर लिया। अब यह लड़कों पर निर्भर है कि वे मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करें। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिशेल को 14 करोड़ रुपए की भारी कीमत पर खरीदने को लेकर सीएसके के सीईओ ने कहा कि हम मिशेल को लेकर उत्सुक थे। उन्होंने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन हम जानते थे कि यह जोखिम भरा था, हम उसे पाने का अवसर खो सकते थे क्योंकि उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। दिन के अंत में, हम उसे पाकर खुश हैं।

By MPHE

Senior Editor

Related Post