राशिफल 2 दिसम्बर 2023

राशिफल 2 दिसम्बर 2023
राशिफल 2 दिसम्बर 2023

शुभ संवत 2080, शाके 1945, सौम्य गोष्ठ, मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष, हेमंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथि पंचमी, शनिवार, पुष्य नक्षत्रे, वल योगे, तैतिल करणे, कर्क की चंद्रमा, मूल प्रारंभ रात्रि 7/09 रवियोग व्यापार अन्न प्रासन्न जातकर्म, नामाकरण, औषधि सेवन, औषधि निर्वा, क्रय विक्रय मुहूत तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ होगी।

आज जन्म लिए बालक का फल…….
आज जन्म लिया बालक सुंदर, सुशील, कोमल हृदय वाला, रेशम जैसे मुलायम हृदयवाला, सोना चांदी का व्यापारी, तथा शिक्षक, शिक्षाविद, लेक्चरार, प्रोफेसर, उत्तम व्यापारी, दाल मिल राईस मिल वाला, दूध की डेयरी, भैंस, गाय पालने वाला, उत्तम किसान, तथा हीरामोती का व्यापारी तथा चूने व छुई का व्यापारी, कुशलवक्ता, अधिवक्ता, शासक प्रशासक तथा अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी होगा।

मेष :- कुटुम्ब की समस्याएं सुलझे, भाग्य का सितारा प्रबल होगा, बिगड़े कार्य बन जाएंगे।

वृष :- चिन्ताएं कम हो, स्त्रीवर्ग से सुखवर्धक स्थिति होगी तथा प्रभुत्व में वृद्धि अवश्य होगी।

मिथुन :- आशानुकूल सफलता का हर्ष, बिगड़े हुए कार्य बनेंगे तथा रुके कार्य अवश्य बनेंगे।

कर्क :- लेन देन के मामलें में हानि, व्यर्थ प्रयास न करें, किन्तु यात्र के प्रसंग बन सकते है।

सिंह :-कार्यकुशलता से संतोष, मनोवृत्ति संवेदनशील बनी रहेगी, समय का ध्यान रखना अवश्य करेगा।

कन्या :-मान प्रतिष्ठा प्रभुत्व वृद्धि, अधिकारियों का समर्थन फल प्रद होगा व्यवस्था का ध्यान रखेंगे।

तुला :-व्यवसाय की चिन्ता कम, व्यवसाय गति उत्तम, कार्य सफल होगा, सफलता की साधन जुटाएंगे।

वृश्चिक :- प्रत्येक कार्य में बाधा व विलंब, कलह तथा पीड़ा, स्थितियों को समझ कर कार्य निपटावें।

धनु :-आर्थिक चिन्ताएं मन उद्विघ्न करें तथा प्रयत्नशील रहे, रुके कार्यों पर वेशष ध्यान देंवे।

मकर :- धन लाभ आशानुकूल सफलता का हर्ष तथा कार्य शर्त में सुधार होगा, कार्य करें, कार्य न रोके।

कुम्भ :- धन लाभ आशानुकूल सफलता का हर्ष, रुके कार्य गति में सुधार अवश्य होवे, ध्यान रखेंगे।

मीन :- स्थायी कार्य में बाधा होगी, उन्नति का मार्ग बढ़ेगा, रोजगार से लाभ हो, मानसिकता ठीक रहेगी।