Breaking
Thu. May 9th, 2024

पीएम मोदी ने राम नाम से आदिवासियों को जोड़ा

By MPHE Nov 6, 2023
पीएम मोदी ने राम नाम से आदिवासियों को जोड़ा
पीएम मोदी ने राम नाम से आदिवासियों को जोड़ा

राम मंदिर व आदिवासी मुद्दा एक साथ साधा आदिवासियों ने राम को पुरूषोत्तम बनाया

खंडवा, एजेंसी। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को मालवा के बाद रविवार को निमाड़ के साथ महाकोशल में भी दस्तक दे दी। सिवनी और खंडवा की सभा में मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला तो श्रीराम के नाम से आदिवासियों को भी जोड़ दिया। कहा- पांच दशक तक राज करने वाली कांग्रेस को कभी आदिवासियों की याद नहीं आई, जबकि आदिवासी और जनजाति समाज अनंतकाल से भारत में निवास कर रहे हैं। यह वही समाज है, जिसने भगवान राम को पुरुषोत्तम राम बना दिया

भाजपा भगवान राम को पुरुषोत्तम बनाने वाले ऐसे आदिवासी समाज की पुजारी है। कांग्रेस हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कहा कि जहां- जहां भी गलती से कांग्रेस की सरकार बनी, वहां विकास पर परमानेंट ब्रेक लग गया। सबकुछ रिवर्स गियर में चला गया। आप जानते हैं, कांग्रेस यहां सरकार बनाने के लिए क्यों छटपटा रही है? मप्र में भी कांग्रेस की मंशा इसे एटीएम बनाने की है, ताकि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पूरे मप्र से ट्रैक्टर भर भर के लूट कर सके। कांग्रेस यानी गरीब मध्यम वर्ग की जेब साफ करना।
पीएम ने कहा- प्रदेश के विकास के लिए शिवराज सिंह चौहान और उनकी टीम लगी हुई है मामा (शिवराजसिंह ) तो लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना की सेवा में लगे हुए हैं। सिवनी की सभा के दौरान मंच पर मोदी एक बच्चे को दुलारते नजर आए

नंदकुमार चौहान का भी जिक्र 

खंडवा में मोदी ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदकुमार सिंह चौहान का नाम लिया। उनके बेटे हर्ष भाजपा से बगावत कर चुके हैं। एक दिन पहले ही भाजपा ने हर्ष को निष्कासित किया है। मोदी ने किशोर कुमार का भी नाम लिया। भाई-भतीजावाद पर हमला मोदी ने खंडवा जिले के छैगांवमाखन में सभा में कहा कि कांग्रेस ने अपने भाई- भतीजावाद से मप्र को एक बहुत बड़े गड्ढ़े में ढकेल दिया था। भाजपा ने बहुत मेहनत करके इस गहरे गड्ढे से मप्र को निकाला है। आदिवासियों को राम से जोड़ने की जरूरत क्यों ? महाकोशल में गोंड, बैगा, कोल, पनिका जैसा आदिवासी वर्ग है। मोदी ने 47 आदिवासी सीटों को साधने की कोशिश की। इनमें कई सीटों पर कांग्रेस का प्रभाव है। राम के साथ आदिवासियों का जुड़ाव मजबूत हुआ तो यह गेमचेंजर होगा फायदा न सिर्फ विधानसभा बल्कि लोकसभा में भी मिलेगा।

युवा वोटरों से क्यों कहा….. परिजन से पूछना 

मोदी ने सभा में पहली बार वोट डालने जा रहे मप्र के 21 लाख नए वोटरों को भी साधा। कहा- नौजवान जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं, उनसे मैं खास आग्रह करूंगा कि आपने उनका राजकाज नहीं देखा है। परिजन से पूछना तब क्या हाल था? दरअसल पिछले 18 साल से भाजपा सरकार है जो पहली बार का वोटर है, उसने तो कांग्रेस राज देखा ही नहीं

मोदी का कांग्रेस पर सबसे तीखा हमला

मोदी कमलनाथ के साथ
ही राहुल प्रियंका को भी निशाने पर ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी दादा-दादी और नाना-नानी के नाम पर वोट मांग रही है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने बेटों को सेट करने के लिए मप्र को अपसेट कर रहे हैं । कांग्रेसियों के पास सत्ता गई तो वे सरकार को एटीएम समझ लेते हैं।

By MPHE

Senior Editor

Related Post