Breaking
Mon. May 20th, 2024

नवरात्र पर देवी दर्शनों की होड़ में व्यवस्था संभालते नहीं दिख रही पुलिस

By MPHE Oct 21, 2023
नवरात्र पर देवी दर्शनों की होड़ में व्यवस्था संभालते नहीं दिख रही पुलिस
नवरात्र पर देवी दर्शनों की होड़ में व्यवस्था संभालते नहीं दिख रही पुलिस

शहर के अंदर कई देवी पंडालों के आसपास शुक्रवार को लोग जाम में फंसकर रेंगने मजबूर रहे

जबलपुर, मुख्य संवाददाता शारदेय नवरात्र की षष्ठी पर शुक्रवार को शहर की सड़कों पर देवी दर्शनों को निकलने वाले श्रध्दालुओं को अराजक यातायात व्यवस्था से दो चार होना पड़ा। आलम यह रहा कि शहर के अंदर कई देवी पंडालों के आसपास ऐसा महाजाम लगा कि आधे से पौन घंटे तक लोग रेंग- रेंग कर जाम से किसी तरह निकले और आगे ऐसी अव्यवस्था का शिकार न हो इसलिए देवी दर्शनों की बजाये उन्होंने सपिरवार घर जाना ही बेहतर समझा। वैसे ऐसा नजारा शायद पहली बार देखने को मिल रहा है कि हिन्दुओं के सबसे बड़े नवरात्र पर्व पर पुलिस प्रशासन ने जाम से निपटने कोई खास इंतजाम नहीं किये। शहर के अंदर शुक्रवार को कुछेक स्थानों पर ही यातायात पुलिस के जवान यातायात संभालते नजर आये। कई जगह लोकल पुलिस और यातायात वाले अपने वाहन पर बैठकर टाईम पास करते दिखे। पहले बकायदे नवरात्र शुरू होने के बाद और पंचमी से पुलिस प्रशासन शहर के अंदर यातायात सुचारू रखने प्लान बनाता था और शहर के अंदर चिन्हित क्षेत्रों में शाम के बाद भारी और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाता था। इतना ही नहीं कुछ मार्गों पर तो एकांगी कर दिये जाते थे लेकिन शुक्रवार को षष्ठी पर श्रध्दालुओं की भीड़ उमड़ने के बाद भी कहीं यातायात व्यवसस्थित नजर नहीं आया इससे ऐसा लगा जैसे पुलिस के आला अधिकारियों को पता ही
करमचंद चौक, सिटी बंगाली क्लब में विराजमान माता भगवती। नहीं है कि देश में दुर्गोत्सव के लिये अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले इस शहर में नवरात्र की धूम चल रही है। बताया जाता है आज सप्तमी पर शहर में देवी दर्शनों की होड़ रहेगी और ऐसे में यातायात व्यवस्था नाकाफी होने के कारण लोगों के हाल बेहाल होना तय है। सराफा, फुहारा, गढ़ाफाटक के हाल बेहाल- बताया जाता है कि सराफा में नुनहाई दुर्गोत्सव समिति और सुनरहाई दुर्गोत्सव समिति के अलावा गढ़ाफाटक में बड़ी महाकाली एवं लटकारी के पड़ाव में स्थापित महाकाला के दर्शनों के लिये शहर
रही चौकी चौराहा में विराजमान माता महाकाली के आसपास ही नहीं दूर दूर से लोग दर्शनों के लिये आते है लेकिन इन क्षेत्रों में यातायात संभालने कोई प्लानिंग नहीं होने के कारण देवी दर्शनों को आने वाले श्रध्दालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। फुहारा से लेकर गढ़ाफाटक लार्डगंज, सुपरमार्केट, गंजीपुरा और अंधेरदेव तक शुक्रवार की रात महाजाम के नजारे देखे गये। जाम में फंस कर बेहाल हुये लोग पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं को कोसते नजर आये।
चुनाव की डयूटी के साथ नवरात्र पर भी देखना पड़ रही व्यवस्थायें वहीं इस संबंध में एक पुलिस
अधिकारों का कहना है कि इस समय विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगी हुई है और पुलिस वालों को चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन के निर्देश के तहत आचार संहिता पालन भी करवाना है। इसके साथ चौराहों और फिक्स प्वाइंटों पर तय समय पर चेकिंग भी करना है। साथ ही अवैध कारोबारियों, अपराधियों की धरपकड़ में भी पुलिस व्यस्त है लेकिन इसके बावजूद भी नवरात्र पर व्यवस्थाओं के लिये पूरी तैयारी की गई है। जहा थोड़ी बहुत कमिया नजर आ रही है वहा भी ब व्यवस्थायें कर ली जायेंगी।

By MPHE

Senior Editor

Related Post