Breaking
Sun. Apr 28th, 2024

अभी कपड़े फाड़ने कह रहे सरकार बनने पर क्या होगा

By MPHE Oct 19, 2023
अभी कपड़े फाड़ने कह रहे सरकार बनने पर क्या होगा
अभी कपड़े फाड़ने कह रहे सरकार बनने पर क्या होगा

ग्वालियर, एजेंसी । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ द्वारा उनकी पार्टी के सहयोगी दिग्विजय सिंह पर कपड़े फाड़ने वाले तंज की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अभी इस तरह की भाषा कांग्रेस के नेता प्रयोग कर रहे हैं, सोचो यदि सत्ता में आ गए तो क्या करेंगे, हालांकि राज्य की जनता ऐसे नेताओं को पावर में आने ही नहीं देगी। सिंधिया बुधवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस हर चीज को नष्ट करना चाहती है, उनके नेताओं की भाषा में भी यह झलक रहा है। सिंधिया ने कांग्रेस द्वारा हाल ही में जारी वचन पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया। कहा कि विपक्षी पार्टी के घोषणापत्र में वादों की एक लंबी सूची है, लेकिन उनमें से कोई भी पूरा नहीं होने वाला है, क्योंकि कांग्रेस का घोषणा पत्र नहीं होता बल्कि झूठ का पुलिंदा होता है। भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि उनकी अपनी सोच लोगों के विकास के लिए काम करना है। लोग विपक्षी दल
और उसके दो वरिष्ठ नेताओं (दिग्विजय सिंह और नाथ) को माफ नहीं करेंगे। अपने गृह क्षेत्र ग्वालियर से चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह पार्टी के निर्देशों का पालन करते हैं।

भाजपा की पहचान पोलिंग बूथ सेनापतियों व कार्यकर्ताओं से : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा की पहचान पोलिंग बूथ सेनापतियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से है। उन्होंने कहा कि वह इन कार्यकर्ताओं से मिलकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं। सिंधिया बुधवार को ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सिंधिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इन कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से ही पार्टी को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास और उन्नति की एक रेखा खींची गई है। भाजपा सत्ताधारी पार्टी है आगामी चुनाव की तैयारी कर रही है। यहां बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 41.5 फीसद वोट शेयर के साथ 114 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को 41.6 फीसद वोट शेयर के साथ 109 सीटें मिलीं।

By MPHE

Senior Editor

Related Post