Breaking
Sat. May 4th, 2024

यूक्रेन में अंतिम संस्कार के दौरान रूसी हमला, 51 लोगों की मौत

By MPHE Oct 6, 2023
यूक्रेन में अंतिम संस्कार के दौरान रूसी हमला, 51 लोगों की मौत
यूक्रेन में अंतिम संस्कार के दौरान रूसी हमला, 51 लोगों की मौत

कीव, एजेंसी। रूस ने बुधवार देर रात पूर्वी यूक्रेन के खार्किव इलाके के होजा गांव में हमला किया। इसमें 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 6 साल का बच्चा भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के दौरान एक यूक्रेनी सैनिक का फ्यूनरल चल रहा था। यूक्रेनी डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा कि रूस सिविलयन्स पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा- जिस जगह हमला हुआ वहां कोई भी मिलिट्री टारगेट नहीं था, सिर्फ लोग ही थे। हमले में गांव की 20 प्रतिशत आबादी खत्म हो गई। राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक और खार्किव गांव के मुखिया ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि इस गांव की आबादी जंग से पहले करीब 500 थी। जंग की शुरुआत से अब तक यहां 255 लोग रह रहे थे। गुरुवार रात हुए हमले में इन 255 लोगों में से 51 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स यूक्रेन के मुताबिक, जिस सैनिक का फ्यूनल हो रहा था, हमले में उसका परिवार भी मारा गया। हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की के कहा कि यह हाल ही के महीनों में रूस का सबसे घातक हमला है। इसका जवाब दिया जाएगा। यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब जेलेंस्की ने समर्थन जुटाने के लिए स्पेन में 50 यूरोपीय नेताओं की समिट में भाग लिया है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post