Breaking
Sun. May 5th, 2024

Surya Grahan 2023: इसी महीने लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्यग्रहण, नोट कर लें सूतक काल का समय

By MPHE Oct 1, 2023
Surya Grahan 2023: इसी महीने लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्यग्रहण, नोट कर लें सूतक काल का समय
Surya Grahan 2023: इसी महीने लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्यग्रहण, नोट कर लें सूतक काल का समय

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में कोई सूतक काल नहीं होगा। सूतक काल वह समय होता है, जब किसी भी प्रकार की पूजा नहीं करनी चाहिए और ना ही भगवान की मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण और पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है। वहीं, अब पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार को लगेगा। इस दिन सूर्य ग्रहण सुबह 08:34 बजे शुरू होगा और 02:25 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण भारत में कोई सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ​​बारबाडोस, पेरू, उरुग्वे, एंटीगुआ और अन्य देशों में देखा जा सकेगा।

2023 के दूसरे सूर्य ग्रहण का सूतक काल

चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में कोई सूतक काल नहीं होगा। सूतक काल वह समय होता है, जब किसी भी प्रकार की पूजा नहीं करनी चाहिए और ना ही भगवान की मूर्तियों को नहीं छूना चाहिए। विशेष कार्य जैसे- विवाह या पूजा आदि नहीं किए जाते हैं। ग्रहण के दौरान बहुत से लोग कुछ भी नहीं खाते-पीते हैं। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहना चाहिए। माना जाता है कि यह बच्चे पर अशुभ प्रभाव डाल सकता है। जब ग्रहण दिखाई देता है, तभी सूतक काल मान्य होता है। लेकिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए किसी भी कार्य को करने पर रोक नहीं है।

By MPHE

Senior Editor

Related Post