दो दिन बादल-पानी के आसार, शीतलहर के साथ घने कोहरे में लिपटी सर्दी

दो दिन बादल-पानी के आसार, शीतलहर के साथ घने कोहरे में लिपटी सर्दी
दो दिन बादल-पानी के आसार, शीतलहर के साथ घने कोहरे में लिपटी सर्दी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से समूचा सूबा शीतलहर की चपेट में है। घने कोहरे से शुरू हो रहा दिन बादल-पानी भरा बीत रहा। कल शाम से शहर और आसपास का इलाके में इसका असर देखा जा रहा है।

स्थानीय मौसम वेधशाला के वैज्ञानिक देवेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी दो दिन और रह सकता है। 7 जनवरी से मौसम हल्का खुलेगा। मौसम खुलने के साथ ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। तब तक बादल-पानी के आसार हैं।