तेल अवीव, एजेंसी। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक हमास सीजफायर के लिए तैयार नहीं है। इजराइल ने 7 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था। हमले रोकने के बदले में इजराइल ने 40 बंधकों को छोड़ने की मांग रखी थी। इसे हमास ने खारिज कर दिया। इसके पहले हमास की पॉलिटिकल विंग का चीफ इस्माइल हानिया बुधवार को इजिप्ट की राजधानी काहिरा पहुंचा था। यहां हमास और मित्र की लीडरशिप के बीच हमास की कैद में मौजूद बंधकों की रिहाई पर बातचीत चल रही थी। वहीं, 7 अक्टूबर को शुरू हुई इस जंग में अब तक करीब 20 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें 6 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। इजराइल के 1200 लोग मारे गए थे। 30 नवंबर के बाद से खान यूनिस में इजराइली हमले हो रहे हैं। यहां तबाह हुए घर को देखता एक शख्स । इजराइली हमलों में पाइपलाइन फूट गई हैं। गाजा के लोगों के पास पानी नहीं है।
Related Posts
खालिस्तानी आतंकी लखबीर रोडे की पाकिस्तान में मौत, भारत में कई हमलों का था मास्टरमाइंड
खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की पाकिस्तान में मौत हो गई है। लखबीर सिंह रोडे प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स…
मिस्र और जॉर्डन ने गाजा शरणार्थियों को लेने से किया इंकार डर है उग्रवाद उनके देश में न फैल जाए
काहिरा ( एजेंसी)। मिस्र ने आज गाजा से लगती सीमा खोलने पर सहमति जताई ताकि लोगों की मदद के लिए…
जलवायु परिवर्तन के लिए विकासशील देश जिम्मेदार नहीं
यूएई के समाचार पत्र को पीएम मोदी का साक्षात्कार दुबई, एजेंसी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब…
